मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अल सुबह जवाहर सर्किल पर Surprise मॉर्निंग वॉक

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अल सुबह बिना किसी पूर्व सूचना के जवाहर सर्किल पहुंचे और मॉर्निंग वॉक किया। हैरानी की बात यह रही कि वे बेहद कम सुरक्षा व्यवस्था और बिना निर्धारित प्रोटोकॉल के आम लोगों की तरह सैर के लिए निकले।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल के तहत सामान्यतया रूट तय किया जाता है, लेकिन इस बार उन्होंने बिना रूट लिए सीधे पार्क का रुख किया। भजनलाल शर्मा पहले भी लगातार जवाहर सर्किल पर वॉक करते रहे हैं और मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनकी यह आदत बनी हुई है। वे प्रतिदिन मुख्यमंत्री निवास पर भी लगभग पौन घंटे योग और मॉर्निंग वॉक करते हैं।

मुख्यमंत्री के इस मॉर्निंग वॉक के पीछे दो प्रमुख उद्देश्य माने जा रहे हैं

• पहला, फिट राजस्थान का संदेश देना

• दूसरा, आमजन से मुलाक़ात कर उनसे सीधे संवाद स्थापित करना

सैर के दौरान मुख्यमंत्री को कई पुराने मित्र और परिचित भी मिले, जो कुछ दूर तक उनके साथ वॉक करते रहे। उनके इस सहज व सरल व्यवहार की लोगों ने जमकर सराहना की।

ऐसे ही ताज़ा खबरों के लिए पढ़ते रहिए न्यूज़ स्टोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *