देश विदेश राज्य - शहर राजनीति राजस्थान बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम का बयान,  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विकास पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पच नहीं रहा

---Advertisement---
File Photo

जयपुर। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गलत तथ्यों पर आधारित बयान जारी कर राजस्थान की जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया है। गृह राज्य मंत्री ने कहा है कि दो वर्षों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में विकास हुआ है। यह विकास पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पच नहीं रहा है।

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एनसीआरबी के आंकड़े नहीं देखे हैं। क्योंकि इनके राज में प्रदेश में जंगलराज था और हमारी सरकार के दो वर्षों में सभी प्रकार के अपराधों में लगभग 13 प्रतिशत की कमी आई है। प्रदेश में उद्योग स्थापित हुए हैं और राइजिंग राजस्थान में 35 लाख करोड़ रूपए के एमओयू किए हैं। 92000 लोगों को सरकारी नौकरियां दी हैं। 

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा है कि हमारी सरकार में देश विदेश के प्रवासी राजस्थानियों को आमंत्रित कर प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन किया। जिससे प्रदेश के विकास को गति मिलेगी। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए। उन्हें सोशल मीडिया और अखबारों में भ्रामक जानकारी देना शोभा नहीं देता। कांग्रेस वैसे भी अप्रासंगिक हो रही है और लोग कांग्रेस को पसंद नहीं करते।

यह भी पढ़े: जोधपुर के नांदड़ी में 202.97 लाख की पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास, 2 वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा – जोगाराम पटेल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जयपुर: गर्भवती महिला से बदसलूकी करने वाला हथियार तस्कर गिरफ्तार; पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में पैर टूटा

प्रकृति का संरक्षण ही जीवन का आधार: मदन दिलावर ने कोटा में ₹66.36 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

मदन दिलावर का गहलोत पर तीखा हमला: बोले- ‘सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ वाली कहावत चरितार्थ कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम: सीए मेघा धानुका

नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से की शिष्टाचार भेंट

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से नीति निर्माण में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Leave a Comment