देश विदेश राज्य - शहर राजनीति राजस्थान बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

राजस्थान बोर्ड 10 वी और 8 वी का रिजल्ट जारी,यहाँ देखें

---Advertisement---

रिजल्ट के लिए यहाँ क्लिक करें


Rajasthan Board 10th Result Time 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी हो गए हैं. राजस्‍थान के लगभग 10 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को 10वीं के नतीजों का इंतजार था. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE)ने रिजल्‍ट जारी कर दिया है. कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड के नतीजे भी आज ही घोषित कर दिए गए हैं. राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने एक्‍स पोस्‍ट पर यह जानकारी दी कि आज दोपहर 1 बजे बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी होंगे. राजस्‍थान बोर्ड की परीक्षा फरवरी में खत्‍म होने के बाद बोर्ड ने बहुत तेजी से रिजल्‍ट घोषित करने की तैयारी की और 28 फरवरी को खत्‍म होने वाली परीक्षा के नतीजे आज जारी करेगा. राजस्‍थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में करीब 10 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्‍सा लिया था. रिजल्‍ट आने के बाद स्‍टूडेंटस rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपने नतीजे देख पाएंगे. राजस्‍थान बोर्ड 10वीं के साथ साथ आज 5वीं और 8वीं क्‍लास के नतीजे भी जारी करेगा. ऐसे में पांचवी और आठवीं की परीक्षा देने वाले स्‍टूडेंटस भी अपना रिजल्‍ट चेक कर सकेंगे. 5वीं और 8वीं का रिजल्‍ट बोर्ड की वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर चेक किया जा सकेगा. छात्र  इस वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे. इसके अलावा rajpsp.nic.in पर भी ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकेंगे.

10वीं की परीक्षा कब हुई थी?

इस साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू हुई थीं और 28 फरवरी 2026 तक चली थीं.बोर्ड ने पूरे राजस्थान में 6195 परीक्षा केंद्रों पर विषयवार 175 विषयों की परीक्षा आयोजित की थी. जिसके बाद से बोर्ड नतीजों को लेकर तरह तरह की कयास लगाए जा रहे थे. जिसके बाद कल बोर्ड की ओर से सोशल मीडिया पोस्‍ट के जरिए जानकारी दी गई कि राजस्‍थान बोर्ड 24 मार्च को 10वीं का रिजल्‍ट जारी करेगा. ऐसा पहली बार है जब राजस्‍थान बोर्ड 10वीं का रिजल्‍ट मार्च में जारी कर रहा है इससे पहले बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे मई महीने में जारी किए जाते थे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जयपुर: गर्भवती महिला से बदसलूकी करने वाला हथियार तस्कर गिरफ्तार; पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में पैर टूटा

प्रकृति का संरक्षण ही जीवन का आधार: मदन दिलावर ने कोटा में ₹66.36 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

मदन दिलावर का गहलोत पर तीखा हमला: बोले- ‘सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ वाली कहावत चरितार्थ कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम: सीए मेघा धानुका

नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से की शिष्टाचार भेंट

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से नीति निर्माण में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Leave a Comment